फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Your account will not be opened in Haryana: Dhankhar

हरियाणा में आप का खाता नहीं खुलेगा :धनखड़

Sun, 28 Jan 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Your account will not be opened in Haryana: Dhankhar
झज्जर। अब पहले वाला भारत नहीं है, ये मोदी का बदला हुआ भारत है। अब दुनिया को भारत के नजरिये से भी भारत को समझना होगा। कहा कि जो व्यक्ति हरियाणा के पानी के पक्ष में नहीं वो हरियाणा में किस काम का। हरियाणा के लोग केजरीवाल का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली के लोग भी उनका विरोध करेंगे। एसवाईएल का पानी आने से दिल्ली को भी ज्यादा पानी मिलेगा। यह बात दिल्ली की जनता अब समझ गई है कि एसवाईएल के निर्माण में केजरीवाल बाधा बन रहे हैं। हरियाणा में केजरीवाल का खाता नहीं खुलेगा और आने वाले दिनों में दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी का यही हाल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशभर में राजनीतिक माहौल 100 प्रतिशत भाजपा के पक्ष में है। मोदी को फिर से देश की सेवा करने का मौका देने के लिए जनता जर्नादन ने पक्का मन बना लिया है। इस वर्ष होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में केंद्र और हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ता गांव गांव, बूथ बूथ पहुंचे और हर मतदाता का अभिनंदन करें। भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लगभग 20 हजार बूथ हैं। हर बूथ पर कार्यकर्ता पंहुचेगा। इसके लिए मंडल स्तर पर व्यापक रूप से कार्यक्रम बनेगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने दादनपुर के युवा शुभम को हरियाणा सिविल सर्विस में चयन होने पर बधाई दी।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जो व्यक्ति हरियाणा के पानी के पक्ष में नहीं वो हरियाणा में किस काम का। हरियाणा के लोग केजरीवाल का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली के लोग भी उनका विरोध करेंगे। एसवाईएल का पानी आने से दिल्ली को भी ज्यादा पानी मिलेगा। यह बात दिल्ली की जनता अब समझ गई है कि एसवाईएल के निर्माण में केजरीवाल बाधा बन रहे हैं। हरियाणा में केजरीवाल का खाता नहीं खुलेगा और आने वाले दिनों में दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी का यही हाल होगा। मौजूदा वाटर चैनल 60 वर्ष पुराना है। नया वैकल्पिक वाटर चैनल बनना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी जरूरत बताते हुए कहा है कि हरियाणा और दिल्ली में पानी लाने के लिए नहर बननी चाहिए। पानी मपता रहेगा और बंटता रहेगा। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। कांग्रेस गुटबाजी और आंतरिक कलह की शिकार हो गई है। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल, डॉ. राकेश कुमार, विक्रम कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed