{"_id":"6574b83f67b7d778fc0152b4","slug":"young-man-who-stole-car-from-rohtak-and-was-going-to-sell-it-in-delhi-arrested-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4135-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक से कार चुराकर दिल्ली बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक से कार चुराकर दिल्ली बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार
Sun, 10 Dec 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की कार दिल्ली बेचने के लिए ले जाते समय गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि आरोपी ने अपने ही गांव में घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चुराया है। इस संबंध में वाहन मालिक ने रोहतक आईएमटी स्थित थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अब आसौदा थाना पुलिस ने चोरी की कार समेत गिरफ्तार युवक पर केस दर्ज किया है।
आसौदा थाना पुलिस ने जाखौदा गांव के बाईपास चौक पर चेकिंग के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान रोहतक की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। इसे रुकवाकर पुलिस ने चेक किया तो गाड़ी पर आगे लगी नंबर प्लेट आधी टूटी हुई थी। शक के आधार पर चालक से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा गया। वह कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चोरी का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ गल्लू निवासी हुमायूंपुर, जिला रोहतक के तौर पर हुई। कार मालिक बिजेंद्र कुमार निवासी हुमायूंपुर है। इस संबंध में बिजेंद्र कुमार की ओर से रोहतक के आईएमटी थाना में चोरी की शिकायत दर्ज हैं। पुलिस ने पता किया तो गाड़ी की नंबर प्लेट अलग मिली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की गाड़ी को दिल्ली में बेचने के लिए जा रहा था। अब पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह गाड़ी दिल्ली में किस जगह और किसे बेचने के लिए जा रहा था।