{"_id":"656796c3a9c2dcc4620c876b","slug":"young-man-shot-under-suspicious-circumstances-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3912-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों मेें युवक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों मेें युवक को लगी गोली
Thu, 30 Nov 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को गोली लग गई। युवक एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके पांव में गोली लगी थी। हालांकि घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़ित ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी है।
घटनाक्रम बुधवार की सुबह करीब चार बजे का है। अमित नाम का युवक अपने तीन साथियों के साथ लाडपुर में आयोजित एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। गांव बामड़ोली के निकट वह पहुंचे तो अचानक गोली चल गई। गोली अमित के पांव में लगी। साथी उसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए। लाइसेंसी बंदूक से गोली चली थी। नाचते वक्त हर्ष फायरिंग हुई या फिर भूलवश गोली चली, ये अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इस संबंध में केस दर्ज नहीं हो पाया है। तर्क दिया जा रहा है कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। संवाद