फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young man seriously injured after being hit by an unknown vehicle

Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Young man seriously injured after being hit by an unknown vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बादली रोड पर शुक्रवार सुबह के वक्त दौड़ लगा रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर सदर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान भीम के रूप में हुई है।
भीम अपने मामा के पास रहता है। हर रोज की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे दौड़ लगाने के लिए बादली रोड की तरफ गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। किसी राहगीर की नजर पड़ी तो उसे संभाला। उसके फोन से ही परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली के बालाजी एक्शन अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद से ही भीम बोलने में असमर्थ है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए भीम कुमार को टक्कर मारी तथा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed