{"_id":"657605f0246ac9668d02ab22","slug":"young-man-brutally-beaten-in-chhara-serious-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4149-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा में युवक की बेरहमी से पिटाई, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा में युवक की बेरहमी से पिटाई, गंभीर
Mon, 11 Dec 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव छारा में एक युवक की बेरहमी से पिटाई गई। रातभर वह बेसुध अवस्था में खुले में पड़ा रहा। उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान अमित के रूप में हुई है।
अमित गांव छारा का निवासी है और खेतीबाड़ी करता है। अमित का कहना है कि कुछ दिन पहले वह गांव में स्थित एक शराब ठेके पर गया था। ठेके में आशीष व धर्मवीर मौजूद थे। वह भी उनके साथ बैठ गया। कुछ देर बाद वे चले गए। वह और सेल्समैन विकास बैठे रहे। बात-बातों में विकास गाली-गलोच करने लगा। मैंने गाली का विरोध किया तो विकास ने अपने दोस्त अमन को बुला लिया। फिर दोनों ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की। नवीन नाम के युवक ने भी आकर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद मुझे ठेके से बाहर फेंक दिया गया। गंभीर चोट के कारण उठ नहीं पाया और रातभर वहीं खुले में पड़ा रहा। बामुश्किल घर पहुंचा। सीएचसी छारा गया तो चिकित्सकों ने पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना पाकर मांडोठी चौकी पुलिस पीजीआईएमएस गई और घायल के बयान लिए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।