{"_id":"66eb5de656556ec0280e7e34","slug":"young-man-beaten-with-a-machete-on-his-temple-at-night-admitted-bahadurgarh-news-c-198-1-rew1001-209489-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कनपटी पर रात में कट्टा सटाकर युवक को पीटा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कनपटी पर रात में कट्टा सटाकर युवक को पीटा, भर्ती
Thu, 19 Sep 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 02रेवाड़ी। अस्पताल में भर्ती घायल हर्ष। स्रोत : वीडियो ग्रैप
रेवाड़ी। शहर में कुछ लोगों ने रात में देसी कट्टा कनपटी पर सटाकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पहचान शहर के वार्ड नंबर-25 स्थित मोहल्ला आदर्श नगर निवासी हर्ष के रूप में हुई है।
पीड़ित हर्ष ने बताया कि वह पॉलिटेक्निक कर रहा है। एक महीने पहले उसकी कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हुई थी। बीती रात वह दोस्त कुतुबपुर निवासी उत्सव की दुकान पर बर्थडे मनाने के लिए गया था। जन्मदिन की पार्टी करने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे वह स्कूटी से घर लौट रहा था।
जब वह आदर्श नगर की गली नंबर-4 में पहुंचा तो वहां पहले से 10-12 युवक खड़े हुए थे। आरोपियों ने उसकी स्कूटी रोक ली और कनपटी पर देसी कट्टा सटा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। इससे उसके दोनों पैर टूट गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके सिर और कमर पर भी गंभीर चोट मारी। शोर मचाने पर 2 युवक मौके पर पहुंचे। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़ाया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।