फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young man and girl living in live in relationship in Bahadurgarh committed suicide by jumping from sixth floor

Bahadurgarh: लिव इन में रह रहे युवक-युवती ने छठी मंजिल से कूद कर दी जान, सोशल मीडिया पर फिल्म बनाते थे दोनों

Sat, 13 Apr 2024 12:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Apr 2024 12:16 PM IST
सार

बहादुरगढ़ में प्रेमी जोड़े के आत्महत्या का मामला सामने आया है। उन्होंने रूहिल रेजिडेंसी की छटी मंजिल पर फ्लैट नम्बर 701 किराए पर लिया। जहां वो अपनी टीम के करीबन 5 साथियों के साथ रह रहे थे। मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Young man and girl living in live in relationship in Bahadurgarh committed suicide by jumping from sixth floor
प्रेमी जोड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के रुहील रेजिडेंसी में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी जोड़े ने छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। मृतक यूट्यूब पर अपना चैनल चलाते थे और उसके लिए शॉर्ट फिल्में भी बनाते थे। एक महीने पहले ही दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे । यहां उन्होंने रूहिल रेजिडेंसी की छठी मंजिल पर फ्लैट नम्बर 701 किराए पर लिया। जहां वो अपनी टीम के करीबन 5 साथियों के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतकों की पहचान 25 वर्षीय गर्वित और 22 साल की नंदिनी के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि देर रात शूट के बाद घर आने पर दोनों के बीच किसी विषय पर बहस हुई। जिसके बाद ये हादसा हुआ है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले में आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभी मृतकों के परिजन यहां नहीं पहुंचे है। उनका इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। पुलिस जांच अधिकारी जगबीर का कहना है कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed