फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young farmers reached the Singhu border with the soil and water of the villages

गांवों की मिट्टी व जल लेकर सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे युवा किसान

Fri, 06 Aug 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Young farmers reached the Singhu border with the soil and water of the villages
सावन के महीने में शिवभक्त जहां हरिद्वार से कांवड़ यात्रा लाकर भगवान शिव को प्रसन्न करके मनोकामना करते हैं। इस बार सावन में आंदोलनरत किसानों ने कांवड़ यात्रा करने की पहल की है। वीरवार को बेरी क्षेत्र के गांव दूबलधन के किसान गांव मिट्टी व जल लेकर सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे। सिंघु बॉर्डर पर पहुंचने पर युवा किसानों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दूबलधन कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष ममता कादयान बाघपुर ने किया। युवा किसानों ने जिला अध्यक्ष ममता कादयान को पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कांवड़ यात्रा बेरी मेें पहुंचने पर अनाज मंडी के प्रधान तेजबीर ठेकेदार ने कांवड़ का स्वागत किया और युवा किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि किसानों की कांवड़ यात्रा जिस भी गांव से निकल रही थी, वहीं कांवड़ यात्रा को किसानों का समर्थन मिल रहा था। इस यात्रा के दौरान किसान आंदोलन व देशभक्ति से संबंधित गीत बजाए जा रहे थे। जिला अध्यक्ष ममता कादयान ने कहा कि सरकार की तरफ से लागू किए गए कृषि कानून पूरी तरह से किसान व मजदूर विरोधी हैं और ये तीनों कानून बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का एक षडयंत्र है। सरकार ने कॉरपोरेट घरानों के हितों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से कृषि कानूनों को पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed