{"_id":"69a8fc6a938bcc8f4b06a603","slug":"young-boy-drowns-in-ncr-canal-at-bahadurgarh-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: शराब पीकर नहर में नहाने के लिए उतरा युवक, साथियों के साथ मना रहा था होली; पानी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: शराब पीकर नहर में नहाने के लिए उतरा युवक, साथियों के साथ मना रहा था होली; पानी में डूबा
Thu, 05 Mar 2026 09:15 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:15 AM IST
सार
रोहद में एनसीआर नहर में नहाते समय एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। युवक अपने दोस्तों के साथ होली मना रहा था।
विज्ञापन
पानी में डूबा युवक
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रोहद में एनसीआर नहर में नहाते समय एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय चंदन रोहद स्थित जय शिव प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। वह 4 मार्च की शाम को नहर में नहाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था। वह शराब के नशे में था और अपने साथियों के साथ होली मना रहा था।
विज्ञापन
शराब के नशे में वह नहाने के लिए नहर में उतर गया और अचानक गहरे पानी में डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी में नहीं मिल पाया। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन