{"_id":"6aa14f198a8f1ff2100575b1","slug":"you-will-have-to-leave-home-well-before-the-train-or-flight-time-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127027-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन या विमान के समय से काफी पहले घर से निकलना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन या विमान के समय से काफी पहले घर से निकलना होगा
Wed, 09 Sep 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-56: दिल्ली बॉर्डर से गुजरते वाहन, यहां भी ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर बढ़ेगी सख्ती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। ब्रिक्स इंडिया 2026 और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली में वीवीआईपी आवागमन होगा। इसे देखते हुए बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यात्रा की पहले से योजना बनाने की सलाह दी गई है। खासकर हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन जाने वालों से पर्याप्त समय लेकर निकलने को कहा गया है, ताकि उनकी यात्रा प्रभावित न हो।
दिल्ली पुलिस लगातार आम नागरिकों के लिए यातायात संबंधी सलाह जारी कर रही है। बुधवार को जारी बयान में नागरिकों से यात्रा के लिए सामान्य से अतिरिक्त समय निर्धारित करने को कहा गया। बहादुरगढ़ से दिल्ली के हवाई अड्डे और प्रमुख रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
उन्हें ट्रेन या विमान के निर्धारित समय से काफी पहले घर से निकलना चाहिए। संभावित यातायात दबाव को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है। जहां संभव हो, निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की गई है। बहादुरगढ़ से दिल्ली के लिए मेट्रो एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
नागरिकों से अनावश्यक रूप से नियंत्रित क्षेत्रों और वीवीआईपी आवागमन वाले मार्गों से बचने को कहा गया है। सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। यातायात मार्गों में किए गए बदलावों का भी पालन करने की अपील की गई है। वाहन चालकों को प्रतिबंधित सड़कों या अनधिकृत स्थानों पर वाहन खड़ा नहीं करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।