फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   You will also be able to purchase tickets at the station using online payment.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेशन पर ऑनलाइन पेमेंट से भी ले सकेंगे टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
You will also be able to purchase tickets at the station using online payment.
झज्जर। शहर झज्जर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए मैनुअल पेमेंट के साथ ऑनलाइन पेमेंट का भी प्रावधान किया गया है। किसी परिस्थिति में मैनुअल पेमेंट नहीं होने पर कोई भी यात्री बार कोड पर पेमेंट करके टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

रेलवे की तरफ से लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा दी जा रही है ताकि किसी भी परिस्थिति में यात्रियों को पेमेंट को लेकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। शहर झज्जर के रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा चालू है। प्रतिदिन ऑनलाइन पेमेंट से यात्री यहां से टिकट प्राप्त कर रहे हैं।रेलवे अधिकारियों के अनुसार मैनुअल पेमेंट में समय की बचत होती है। वहीं, ऑनलाइन पेमेंट में रुपये आने तक इंतजार करना पड़ता है, उसके बाद टिकट निकाली जाती है। इस कारण ऑनलाइन पेमेंट में थोड़ा समय लगता है। रेलवे की तरफ से टिकट काउंटर पर बार कोड लगाया गया है, जिसमें यात्री ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट प्राप्त कर सकते है। प्रतिदिन लगभग 40 से 50 प्रतिशत यात्रियों की तरफ से ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर टिकट प्राप्त की जाती है।
विज्ञापन


वर्जन
रेलवे स्टेशन पर मैनुअल पेमेंट के साथ ऑनलाइन पेमेंट से रेल की टिकट का प्रावधान किया गया है। कोई भी यात्री ऑनलाइन पेमेंट कर रेल की टिकट प्राप्त कर सकता है। लगभग 40 से 50 प्रतिशत लोग ऑनलाइन पेमेंट से रेल की टिकट प्राप्त कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकिशन मीणा, स्टेशन मास्टर, रेलवे स्टेशन झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed