फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   You can get your security back by returning the metro card lying at home

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में पड़े मेट्रो कार्ड को वापस देकर पा सकते हैं सिक्योरिटी वापस

Sun, 06 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 06 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
You can get your security back by returning the metro card lying at home
बहादुरगढ़। मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के पास यदि पुराने मेट्रो कार्ड पड़े हैं तो वह दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) को जमा करा सकते हैं। कार्ड जमा कराने पर उन्हें उनकी सिक्योरिटी वापस मिलेगी, लेकिन कार्ड में बैलेंस नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

अक्सर लोग सोचते हैं कि कार्ड्स में फंसे सिक्योरिटी डिपॉजिट और बैलेंस का क्या होता है। ऐसा ही एक सवाल बहादुरगढ़ के एक ट्विटर यूजर ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से पूछा, जिसका जवाब अब हजारों यात्रियों के लिए फायदे का सौदा बन गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन से विकास सिन्हा नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर डीएमआरसी को टैग करते हुए पूछा कि मेरे पास 4 दिल्ली वन कार्ड हैं, जिनकी अब मुझे जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

क्या मुझे इन कार्ड्स का सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस मिल सकता है? अगर हां, तो इसे वापस करने और रिफंड पाने की प्रक्रिया क्या है? इस पर डीएमआरसी ने जवाब दिया कि सिक्योरिटी मिलेगी, लेकिन बैलेंस नहीं। डीएमआरसी ने इस सवाल का जवाब देते हुए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जिसे जानना हर यात्री के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी के अनुसार, आप अपना पुराना मेट्रो कार्ड वापस करके सिक्योरिटी डिपॉजिट का पैसा वापस पा सकते हैं। कार्ड में बचा हुआ बैलेंस वापस नहीं मिलेगा। डीएमआरसी के नियमों के मुताबिक, स्मार्ट कार्ड में बचा हुआ बैलेंस नॉन-रिफंडेबल होता है।



सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस लेने की शर्तें

- कार्ड सही सलामत हो : रिफंड के लिए आपका कार्ड फिजिकली ठीक होना चाहिए और मशीन द्वारा रीड किया जाना चाहिए। टूटे-फूटे या डैमेज कार्ड पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

- 20 रुपये की प्रोसेसिंग फीस : आपके सिक्योरिटी डिपॉजिट से 20 रुपये की प्रोसेसिंग फीस काटी जाएगी।

- कहां जमा करें : आप किसी भी मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर पर जाकर अपना कार्ड सरेंडर कर सकते हैं।

- नेगेटिव बैलेंस का समायोजन : अगर आपके कार्ड में कोई नेगेटिव बैलेंस है, तो उसे भी सिक्योरिटी डिपॉजिट से काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed