{"_id":"66e7165e17593399e20daef1","slug":"yogesh-kathuniya-returned-after-winning-silver-medal-in-paralympics-welcomed-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109862-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर लौटे योगेश कथुनिया का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर लौटे योगेश कथुनिया का हुआ स्वागत
Sun, 15 Sep 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : पैरालंपिक में स्लिवर मेडल विजेता योगेश कथुनिया का स्वागत करते नायब तहसीलदार रविंद्र
बहादुरगढ़। पेरिस पैरालंपिक 2024 में डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले योगेश कथुनिया का रविवार को बहादुरगढ़ पहुंचने पर प्रशासन और शहरवासियों ने स्वागत किया। नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार ने नजफगढ़ रोड पर स्थित बालाजी मंदिर के नजदीक मेडल विजेता कथुनिया को फूलों की माला पहनाई। उन्हें बालाजी मंदिर से बराही रोड राधा कॉलोनी में उनके घर तक रोड शो के जरिये लाया गया।
योगेश कथुनिया ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मेडल जीतने के बाद अच्छा लग रहा है। अब उनका अगला लक्ष्य मेडल का रंग बदलना है। इसके लिए वे निरंतर अभ्यास करेंगे। नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार ने कहा कि कथुनिया ने देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए योगेश के पिता ज्ञान चंद, माता मीना देवी, भाई राजेंद्र चौहान, बहन पूजा रानी सहित समस्त परिवार के सदस्यों को भी बधाई। नायब तहसीलदार ने कहा कि प्रत्येक बहादुरगढ़वासी के लिए बेहद खुशी की बात है कि जिले के खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। योगेश ने 42.22 मीटर चक्का फेंक में सिल्वर मेडल जीता है। बहादुरगढ़ शहर में जगह-जगह सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया गया।