फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yoga session conducted at the government school in Kanaunda.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कानौंदा के सरकारी स्कूल में कराया योगाभ्यास

Sat, 22 Aug 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Yoga session conducted at the government school in Kanaunda.
-फोटो 83 : विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराते योगाचार्य जगदीश कुमार। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। गांव कानौंदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने निशुल्क योग और प्राणायाम शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य सरोज ने की।
विज्ञापन

अंग्रेजी प्रवक्ता सुरेश कुमार, अशोक सैनी, आशा, सुषमा रानी, शकुंतला, ज्योति सहित सभी विद्यार्थियों ने शिविर में भाग लिया। जगदीश कुमार ने विद्यार्थियों को अष्टांग योग के साथ देशभक्ति, माता-पिता की सेवा और प्रकृति संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे, फास्ट फूड, जंक फूड तथा सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने घर का शुद्ध, सात्विक एवं संतुलित भोजन करने, नियमित व्यायाम, स्वाध्याय और ईश्वर भक्ति अपनाने की सलाह दी। कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने अपनी कविताओं से सभी का मन मोह लिया। आचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को समाजसेवा, धर्म-संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति का संग्रह ही जीवन की सच्ची सफलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed