फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yoga guru Ramdev gave a statement regarding Donald Trump

Haryana: योग गुरु रामदेव ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दिया बयान, कहा- नहीं दबेगा भारत

Sun, 18 Jan 2026 05:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 05:16 PM IST
सार

बाबा रामदेव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सामाजिक संदेश भी दिया।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मोबाइल की लत और नशे से दूर रखें।

विज्ञापन
Yoga guru Ramdev gave a statement regarding Donald Trump
योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व में चल रही राजनीतिक हलचल को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने झज्जर में बड़ा बयान दिया है। गांव डावला में स्व. पहलवान रामचंद्र की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि आज ब्रिटेन टूटने के कगार पर खड़ा है। यदि ब्रिटेन टूटा तो वह तीन देशों में बंट जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की राजनीति एक नए दौर से गुजरने जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बाबा रामदेव ने तीखा बयान देते हुए कहा कि जो बोलता है, ट्रंप उसे ठोकता है, लेकिन हम उससे दबने वाले नहीं हैं। आने वाले कुछ समय बाद डोनाल्ड ट्रंप के भी बाजे बजेंगे। उन्होंने दावा किया कि भविष्य की वैश्विक राजनीति का नेतृत्व भारत, रूस और चीन जैसे देश करेंगे और दुनिया की शक्ति संतुलन की दिशा बदलेगी।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा के दौरान बाबा रामदेव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सामाजिक संदेश भी दिया।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मोबाइल की लत और नशे से दूर रखें। बाबा रामदेव ने कहा कि आज का युवा मोबाइल और नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, जिससे उसका भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों और युवाओं को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। 

इस मौके पर बाबा रामदेव के साथ महंत बाबा बालक नाथ मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर बाबा रामदेव ने स्व. रामचंद्र पहलवान की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और हवन यज्ञ में आहुति डालकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। बाबा रामदेव के कार्यक्रम को लेकर झज्जर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed