{"_id":"65a98c9fecb1f288420b62bd","slug":"yellow-claw-of-dtp-in-illegal-colony-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-4995-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कॉलोनी में चला डीटीपी का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कॉलोनी में चला डीटीपी का पीला पंजा
Fri, 19 Jan 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अवैध कॉलोनियों को लेकर जिला योजनाकार विभाग द्वारा पिछले कुछ समय से सख्ती बरती जा रही है औरी लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को एक बार फिर डीटीपी की टीम ने बहादुरगढ़ इलाके में दस्तक दी। यहां सेक्टर-2 के निकट एक अवैध कॉलोनी में रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र के सामने अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की योजना बनाई गई। अधिकारियों की मानें तो पहले नोटिस जारी किए गए, इसके बाद सख्त कार्रवाई का कदम उठाया गया। वीरवार को पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू कर दी गई। यहां करीब तीन एकड़ में फैली कॉलोनी में कच्चे रोड नेटवर्क को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस बल की उपस्थिति के चलते कार्रवाई में किसी तरह का खलल उत्पन्न नहीं हुआ। इस अवसर पर एटीपी सतीश, जेई राजकुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि बहादुरगढ़ इलाके में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में लगातार डीटीपी की ओर से कार्रवाई की जा रही है। लगभग हर सप्ताह तोड़फोड हो रही है।
-फोटो 62 : अवैध कॉलोनी में मिट्टी उखाड़ती जेसीबी।