फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yashwardhan scored 52 runs and Samant took three wickets in his debut match.

Jhajjar-Bahadurgarh News: डेब्यू मैच में यशवर्धन ने 52 रन व सामंत ने तीन विकेट लिए

Thu, 27 Nov 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Yashwardhan scored 52 runs and Samant took three wickets in his debut match.
26jjrp11- झज्जर। यशवर्धन दलाल
झज्जर। हरियाणा और पांडिचेरी की टीम के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के मैच में पांडिचेरी की टीम ने पांच रनों से जीत दर्ज की। जिले के दो खिलाड़ियों शहर झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल व झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में हरियाणा और पांडिचेरी की टीम के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। हरियाणा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पांडिचेरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 201 रन बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान सामंत जाखड़ ने गेंदबाजी में चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 196 रन ही बना सकी। इस दौरान बल्लेबाजी में यशवर्धन दलाल 31 गेंदों में तीन चौकों व पांच छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सामंत जाखड़ ने आठ गेंदों में दो रन बनाए। हरियाणा की टीम का अगला मैच 28 नवंबर को पंजाब की टीम के साथ होगा। क्रिकेट कोच नवीन सैनी ने बताया कि जिले के दो खिलाड़ियों ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया है। दोनों खिलाड़ियों का डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन रहा है।
डेब्यू मैच में यशवर्धन ने 52 रन और सामंत ने तीन विकेट हासिल किए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-23 प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। उम्मीद है कि आगामी मैचों में भी दोनों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।


विनीत का रहा निराशाजनक प्रदर्शन
हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में सर्विसेज और गुजरात की टीम के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच गुजरात की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। जिले के गांव ग्वालीसन निवासी विनीत धनखड़ ने सर्विसेज की तरफ से खेलते हुए बल्लेबाजी में सात गेंदों में चार रन बनाए और रन आउट हो गए।


विकास ने नाबाद 21 रन बनाए
कोलकाता के जेयू सेकेंड कैंपस साल्ट लेक में गोवा और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। जिले के बहादुरगढ़ निवासी विकास सिंह ने गोवा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में दो ओवरों में 17 रन दिए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

26jjrp11- झज्जर। यशवर्धन दलाल

26jjrp11- झज्जर। यशवर्धन दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed