फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yashvardhan Dalal of Jhajjar city remained unbeaten after scoring 426 runs in Colonel CK Naidu Trophy.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्नल सीके नायडू ट्राफी में झज्जर शहर के यशवर्धन दलाल 426 रन बनाकर नाबाद

Sun, 10 Nov 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Yashvardhan Dalal of Jhajjar city remained unbeaten after scoring 426 runs in Colonel CK Naidu Trophy.
09jjrp18- झज्जर। गुरुग्राम में मैच के दौरान शॉट लगाता यशवर्धन। स्त्रोत- स्वयं
झज्जर। गुरुग्राम के सुल्तानपुर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के इलीट ग्रुप डी का हरियाणा और मुंबई के बीच मैच खेला जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा की टीम ने आठ विकेट खोकर 732 रन बनाए। इसमें झज्जर के खिलाड़ी यशवर्धन दलाल का सर्वाधिक प्रदर्शन रहा है। यशवर्धन दलाल दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 426 रन बनाकर नाबाद रहे। किसी भी टूर्नामेंट में यशवर्धन दलाल का यह सर्वाधिक स्कोर है।
विज्ञापन

यशवर्धन दलाल शहर के पुराना बस अड्डा स्थित बर्फखाना रोड के रहने वाले हैं। यशवर्धन दलाल ने पांच वर्ष की आयु में खेलना शुरू किया था। सन 2009 में यशवर्धन दलाल कोच नवीन सैनी के पास कोचिंग के लिए गया था। तब से लेकर अब तक यशवर्धन दलाल ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान यशवर्धन दलाल अंडर-14 हरियाणा, अंडर-19 हरियाणा, कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 व वीनू मांकड़ टॉफी में खेल चुका है। यशवर्धन दलाल ने एनसीए का एक कैंप भी लगाया है। इस दौरान यशवर्धन दलाल के यहां तक पहुंचने में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन और कोच नवीन सैनी का सहयोग भी रहा है।
विज्ञापन


आखिरी पायदान पर हरियाणा
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 का हरियाणा और मुंबई का यह तीसरा मैच है। मुंबई की टीम अपने दोनों मैच जीतकर 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं हरियाणा अपने दोनों मैचों में से एक हार और एक ड्रा के साथ आखिरी स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी मेंं यशवर्धन ने बनाए 217 रन
हरियाणा और मुंबई के बीच खेले जा रहे मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए रन बनाए। पहले दिन अर्श रंगा और यशवर्धन दलाल पारी की शुरूआत करने के लिए उतरे। इसमें पहले दिन यशवर्धन दलाल 217 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। वहीं शनिवार को दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा की टीम ने आठ विकेट खोकर 732 रन बनाए। यशवर्धन दलाल दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 426 रन बनाकर नाबाद रहे। हरियाणा ने अपना पहला विकेट 410 रन पर खोया। इस दौरान अच्छी पारी खेलते हुए अर्श रंगा 151 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अर्श रंगा और यशवर्धन दलाल को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं बना सका। कप्तान सरवेश रोहिला ने 48 रन बनाए। मुंबई की तरफ से अथर्व भोसले ने पांच विकेट लिए। अभी दो दिनों का खेल बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed