फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   XEN said- clerical error, will write a letter to the headquarters for reinstatement of JE

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक्सईएन बोले-लिपिकीय त्रुटि, जेई को बहाल के लिए मुख्यालय लिखेंगे पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
XEN said- clerical error, will write a letter to the headquarters for reinstatement of JE
फोटो-54: बहादुरगढ़ में कार्यकारी अभियंता से मुलाकात करते डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्य।
बहादुरगढ़। घटिया सड़क निर्माण पर जेई अनिल गुलिया निलंबित मामले में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता से मुलाकात की। कहा कि अगर स्थानीय अधिकारियों ने गलती स्वीकारते हुए जेई को बहाल नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) बोले कि अनिल गुलिया के मामले में लिपिकीय त्रुटि हुई है। इसमें सुधार किया जाएगा। साथ ही मुख्यालय को भी पत्र लिखा जाएगा। गौरतलब है कि बादली रोड के सैंपल फेल पाए जाने पर जेई टीकाराम व जेई अनिल गुलिया को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन



जेई अनिल गुलिया के पक्ष में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। कार्यालय आदेशों की जांच की गई तो पता चला कि जेई अनिल गुलिया के बादली रोड पर कोई आदेश नहीं मिले। ऐसे में विभाग मुख्यालय को अनिल गुलिया को बहाल करने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अनिल रोहिल्ला, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बहादुरगढ़।





एसोसिएशन की तरफ से कार्यकारी अभियंता से मुलाकात की गई थी। उन्होंने बताया कि क्लेरिकल मिस्टेक की वजह से अनिल गुलिया जेई का नाम चला गया था। अब इसे सुधार की बात कही गई है। एक दिन का समय दिया गया है। अगर अनिल गुलिया का निलंबन आदेश रद्द नहीं हुआ तो एसोसिएशन की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

-आशीष यादव, प्रधान, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article