फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   X-rays not done in civil hospital even on the second day, machine is not working

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल में दूसरे दिन भी नहीं हुए एक्स-रे, मशीन खराब

Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
X-rays not done in civil hospital even on the second day, machine is not working
झज्जर। सिविल अस्पताल में बारिश के चलते एक्स-रे मशीन में आया तकनीकी फाल्ट दूसरे दिन भी ठीक नहीं हो सका। मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर सिविल अस्पताल नहीं पहुंचा है। ऐसे में सोमवार तक एक्स-रे नहीं हो पाएंगे और मरीजों की समस्या बढ़ेगी। अब मरीज बाहर निजी केंद्रों से जांच करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बारिश आने के कारण छत का पानी सप्लाई से होता हुआ मशीन में चला गया और मशीन में तकनीकी फाल्ट आ गया। इसके बाद मशीन ने काम करना बंद कर दिया। शनिवार को मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर को आना था, लेकिन नहीं आया। अब सोमवार को इंजीनियर के आने की उम्मीद है, लेकिन तब तक एक्स-रे नहीं हो पाएंगे। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 100 एक्सरे होते हैं, लेकिन अब मरीजों को बाहर जांच करवानी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें 400 से 500 रुपये की राशि खर्च करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सोनोलाॅजिस्ट छुट्टी से लौटे, सिविल अस्पताल में शुरू हुए अल्ट्रासाउंड
सिविल अस्पताल में लगभग एक माह बाद फिर से अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए। सिविल अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट लगभग एक माह की छुट्टी पर गए हुए थे। अब उन्होंने सिविल अस्पताल में दोबारा ज्वाइन कर लिया है। इससे मरीजों को राहत मिली है। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 80 गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। अप्रैल में सोनाेलॉजिस्ट एक माह की छुट्टी पर चले गए थे। इसके चलते अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सिविल अस्पताल प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पताल के साथ करार किया हुआ था। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निजी अस्पताल में करवाए जा रहे थे, लेकिन अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में मरीजों को 800 से एक हजार रुपये की राशि निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर खर्च करनी पड़ रही थी। अब सिविल अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट के दोबारा ज्वाइन करने पर मरीजों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिजिटल एक्स-रे मशीन में तकनीकी दिक्कत आई है। उसके लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। मशीन ठीक होने के बाद ही एक्स-रे हो सकेंगे।
- डॉ. अजय सिंगला, एसएमओ, सिविल अस्पताल, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed