{"_id":"644c1f9bec637a64a208c867","slug":"wrestlers-will-continue-to-provide-justice-to-daughters-jhjhar-news-c-17-1-136782-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवान बेटियों को इंसाफ दिलाकर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवान बेटियों को इंसाफ दिलाकर रहेंगे
विज्ञापन
झज्जर। दिल्ली में चल रहा महिला पहलवानों का धरना बड़े आंदोलन का रूप लेने लगा है। जिले की कई खाप पंचायतें, राजनैतिक दल, संगठन और खिलाड़ी धरने के समर्थन में उतर गए हैं। कई संगठन नारेबाजी करते हुए जंतर मंतर पर कूच कर गए। उन्होंने आरोपी सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर पद से हटाने की मांग उठाई। इनका साफ कहना है कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए वह बडे़ कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
शहर के बाईपास से शुक्रवार को धनखड़ खाप, फौगाट खाप, श्योराण खाप व अन्य खापों के प्रतिनिधि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का समर्थन देने के लिए गाड़ियों के काफिले के साथ कूच किया। इससे पहले शहर के महाराजा शूर सैनी चौक पर एकत्रित होकर विचार विमर्श किया और उसके बाद दिल्ली जंतर मंतर के लिए रवाना हुए। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार कुश्ती संघ के अध्यक्ष को कब तक बचाएगी।
धनखड़ खाप के प्रधान युद्धवीर सिंह धनखड़ ने बताया कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। सरकार विदेशों में भारत का डंका बजाने वाले होनहार पहलवानों के साथ ज्यादती करने का काम कर रही है। जिसके चलते खेल प्रेमी काफी आहत व परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कादयान खाप, गुलिया खाप, फौगाट खाप, श्योराण खाप व अन्य खाप प्रतिनिधि जाकर पहलवानों का समर्थन तन-मन-धन से दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि खाप पंचायतों के आह्वान पर शुक्रवार को विभिन्न खाप पंचायतें एकत्रित हुई और लाव लश्कर के साथ झज्जर से दिल्ली के लिए कूच किया।
विज्ञापन
- खाप प्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं
कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण का सरकार बचाव पता नहीं क्यों कर रही हैं। जांच चलते हुए काफी समय हो चुका है लेकिन कोई फैसलस अब तक क्यों नहीं आया है। पहलवानों ने देश का मान बढ़ाया है ये देश के रत्न है। इनको न्याय दिलानें के लिए खाप पूरी तरह से तैयार हैं।
युद्धबीर सिंह धनखड़, प्रधान धनखड़ खाप, बारह
कई पहलवान मौजूदा सरकार में बने हुए है ओर चुनाव भी लड़े है। उन सभी से फौगाट खाप की तरफ से अपील की जाती है कि पहलवानों का साथ दें।ब्रजभूषण सिंह को पद से बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। फौगाट खाप पहलवानों को तन-मन-धन से पूरा समर्थन करती हैं। बलंवत सिंह फौगाट, नबंरदार, प्रधान फौगाट खाप, चरखी दादरी।
पहलवानों के साथ मौजूदा केंद्र सरकार अन्याय कर रही हैं। जोकि खाप पंचायते बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार को पहलवानों के समर्थन आकर उनकी मांगों को मान लेना चाहिए।
जयपाल सिंह,ग्वालीसन।
फौगाट खाप जंतर-मंतर पर जाकर पहलवानों का हौसला अफजाई करेगी व उनको अपना समर्थन भी देने के लिए जा रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार को पहलवानों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए ओर उनकी मांगों को मान लेना चाहिए। क्योकि यहीं वे पहलवान है जिन्होंने देश का मान विदेशी धरती पर कई बार बढ़ाया हैं।
सुरेश फौगाट।