फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrestlers Protest: Security increased at Tikri border due to the possibility of Khaps marching to Delhi

Wrestlers Protest: दिल्ली से सटे 5 बॉर्डर पर नाके, टीकरी में सुरक्षा बढ़ाई, खापों के दिल्ली जाने की संभावना

Sun, 07 May 2023 04:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 04:23 AM IST
सार

पहलवानों के समर्थन में हरियाणा से खापों व किसानों के दिल्ली जाने के संभावना है। इसको लेकर टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दोनों प्रदेशों की पुलिस तैनात की गई है।  सीआरपीएफ और आरएएफ के जवानों की मदद भी दिल्ली पुलिस ले सकती है।

विज्ञापन
Wrestlers Protest: Security increased at Tikri border due to the possibility of Khaps marching to Delhi
टीकरी बॉर्डर पर शनिवार को ही पहुंच गई पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलवानों के समर्थन में हरियाणा से बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने वाले खाप प्रतिनिधियों और किसानों पर नजर रखने के लिए टीकरी बॉर्डर व झाड़ोदा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। बॉर्डर के दोनों ओर दिल्ली और हरियाणा पुलिस मुस्तैद है। किसी भी संदिग्ध वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की हरियाणा पुलिस की चेकिंग के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से भी जांच पड़ताल की जा रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में दिल्ली से लगते पांच बॉर्डर पर नाके लगाए गए हैं। काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस की तरफ से दिल्ली-हरियाणा के पांच बॉर्डर पर नाके लगाए गए हैं। कई पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। इनमें झाड़ोदा बॉर्डर, सेक्टर-9 मोड़, निजामपुर बॉर्डर, कानोन्दा-दिल्ली बॉर्डर के अलावा टीकरी बॉर्डर शामिल हैं। टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देररात से ही टीकरी बॉर्डर पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। संदिग्ध लोगों से भरे वाहनों को लौटाया जाएगा। हालांकि रविवार को गोहाना के पास होने वाली पंचायत में भी काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

रविवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में महापंचायत आयोजित करने और किसानों ने भी अपनी मांगों के समर्थन में पंचायत करने का आह्वान किया है। इन पंचायतों में बहादुरगढ़, झाड़ोदा व ढांसा बॉर्डर के रास्ते भी लोगों के पहुंचने के आसार हैं इसलिए दिल्ली पुलिस भी मुस्तैद है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा-दिल्ली की इन तीनों सीमाओं पर सीआरपीएफ और आरएएफ के जवानों की मदद भी दिल्ली पुलिस ले सकती है।


दरअसल, जंतर-मंतर पर महापंचायत के अलावा रविवार को गोहाना के पास छिछड़ाना गांव में भी पहलवानों के समर्थन में महापंचायत बुलाई गई है। यह पंचायत सत्यपाल मलिक के आह्वान पर बुलाई गई है। गांव छारा से दलाल खाप के प्रतिनिधि चिंटू दलाल ने बताया कि दोनों ही पंचायतों में सभी खापों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed