{"_id":"66c4c6ad6a583c3fe90fe4b1","slug":"wrestlers-of-hind-kesari-sonu-akhara-dominate-the-national-championship-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109369-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल चैंपियनशिप में छाए हिंद केसरी सोनू अखाड़े के पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल चैंपियनशिप में छाए हिंद केसरी सोनू अखाड़े के पहलवान
Tue, 20 Aug 2024 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : हिंद केसरी सोनू, अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र पहलवान व अन्य के साथ पदक विजेता पहलवान।
बहादुरगढ़। रोहतक में हुई अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में मांडोठी स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े के पहलवान छाए रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां के दो पहलवानों ने पदक जीते।
यह चैंपियनशिप 16 से 18 अगस्त तक हुई थी। कई राज्यों के नामी और प्रतिभाशाली पहलवानों ने इसमें भाग लिया। हिंद केसरी सोनू अखाड़े के साहिल दलाल और कपिल ने भी जोर आजमाइश की। साहिल ने 79 किलोग्राम के फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान साहिल दलाल ने कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान को भी सेमीफाइनल में शिकस्त दी थी।
वहीं कपिल ने 87 किलो ग्रीकोरोमन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अखाड़े में पहुंचने पर दोनों विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। हिंद केसरी सोनू पहलवान, अर्जुन अवार्डी ओमवीर पहलवान, अर्जुन अवार्डी कोच धर्मेंद्र पहलवान, कोच सुधीर, सेठी, रिंकू, कृष्ण, अनुराग, मुकेश, भारत केसरी काला अहरी, कुकड उस्ताद, बिल्लू ठेकेदार, रामकिशन, संजय रुहल, पवन, राजा, गुड्डा, स्वरूप, जितेंद्र और राहुल आदि ने दोनों पहलवानों को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।