फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrestlers from Bahadurgarh shine in the National Wrestling Championship held in Jharkhand

Jhajjar-Bahadurgarh News: झारखंड में हुई नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में छाए बहादुरगढ़ के पहलवान

Tue, 26 Aug 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 26 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers from Bahadurgarh shine in the National Wrestling Championship held in Jharkhand
बहादुरगढ़। झारखंड के रांची शहर में हुई नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में बुपनियां के जयबीर अखाड़े में दो पहलवानों ने मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 21 से 24 अगस्त तक हुई। शानदार प्रदर्शन करते हुए अखाड़े के मोहित और रितिक पहलवान ने अपने भारवर्ग में मेडल जीते हैं। इनकी जीत पर परिजनों और कुश्ती प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ की ओर से रांची में अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। देशभर के नामी, प्रतिभाशाली पहलवानों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल वर्ग मुकाबले हुए। फ्री स्टाइल 65 के वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मोहित पहलवान ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, 79 केजी में रितिक पहलवान ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

मोहित गांव सड़ियावास के रहने वाले हैं। वह सेना में हवलदार हैं और बीते कई बर्षों से कोच जयवीर के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीत चुके हैं। अंडर-20 वर्ल्ड और अंडर-25 एशिया चैंपियन बन चुके हैं। उनका लक्ष्य ओलंपिक खेलना है। वहीं, रितिक गांव कुतुबगढ़ के रहने वाले हैं। कोच जयवीर ने कहा कि दोनों बेहद अच्छे पहलवान हैं। लगातार जीत दर्ज दर्ज कर कुश्ती को आगे बढ़ा रहे हैं। आने वाले समय में मेडल जीतेंगे। अखाड़े में लौटने पर इनका अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed