फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrestler Virendra Singh won gold medal in state deaf competition

हरियाणा राज्य बधिर खेल प्रतियोगिता में पहलवान विरेंद्र सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 20 Nov 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Virendra Singh won gold medal in state deaf competition
साल्हावास। रोहतक में आयोजित हरियाणा राज्य बधिर खेल प्रतियोगिता में सासरोली के विरेंद्र सिंह उर्फ गुंगा पहलवान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पद्मश्री विरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान के भाई रामबीर डागर ने बताया कि छठे हरियाणा राज्य बधिर खेल 19 व 20 नवंबर को रोहतक के सेक्टर 6 में आयोजित हो रही है। जिसमें 22 जिलों के 1300 बधिर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सासरोली से वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया है। यहां हुई कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने अपने विरोधी पहलवान को 10-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अब वे 27 से 31 जनवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाली 26 वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनवरी 2023 में मध्यप्रदेश इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के खेलों में विजयी होने के बाद वे एशियाई खेलों में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed