फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrestler Vijay of Mirchpur won the title

मिर्चपुर के पहलवान विजय ने जीता खिताब

Tue, 01 Mar 2022 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Vijay of Mirchpur won the title
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में सोमवार को खिताबी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें भारत कुमार का खिताब जिला जींद के गांव मिर्चपुर के पहलवान विजय ने, भारत गौरव का खिताब प्रताप स्कूल खरखोदा (सोनीपत) के प्रवीन पहलवान और भारत अभिमन्यु का खिताब सोनीपत के सुनील ने जीता।
विज्ञापन

कुश्ती में 80 किलो भार वर्ग में मिर्चपुर के विजय ने प्रथम स्थान प्राप्त करके भारत कुमार का पट्ट, एक गुर्ज और 51 हजार रुपये नकद इनाम जीता। गांव गिरावड़ (झज्जर) के राहुल दूसरे स्थान पर रहे। इन्हें 31 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया। हवा सिंह अखाड़ा बहादुरगढ़ के पहलवान परमिंदर तीसरे स्थान पर रहे। भारत गौरव का खिताब प्रताप स्कूल खरखोदा (सोनीपत) के प्रवीन पहलवान ने जीता। मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक का जयदीप दूसरे और मोहित हवा सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलो भार वर्ग में भारत अभिमन्यु खिताब पर सोनीपत के सुनील ने कब्जा जमाया। इस वर्ग में मांडोठी के अजय ने दूसरे और रोहन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भार वर्ग में शान ए हिंद का खिताब गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली के पहलवान संदीप ने पाया। इस वर्ग में राहुल हवा सिंह दूसरे व संजय अखाड़ा दिल्ली के अमित तीसरे स्थान पर रहे। बाल कुमार का खिताब मिर्चपुर के जतिन ने जीता और सोल्हा अखाड़े का नकुल दूसरे व कपिल हवा सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखाड़ा संचालक हवा सिंह उर्फ छंगा पहलवान ने की। निर्णायक कुश्ती कोच राजू लडरावण, अर्जुन अवार्डी अशोक बनिया, अश्वनी दहिया, भूरू मोटा कोच, देवेंद्र कोच आदि रहे। समाजसेवी वीरेंद्र उर्फ बुल्लड़ पहलवान ने खेल प्रेमियों व पहलवानों को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना की। इस मौके पर दंगल के आयोजक सोनू, सतीश, अशोक व रविंद्र, बिल्लूू ठेकेदार, मनजीत, नीरज रूहिल, संजय दलाल जेजेपी, लीला मांडोठी, प्रकाश पहलवान, रामधन दलाल व पहलवान देवेंद्र काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed