{"_id":"697fbf924f8f5681e4088604","slug":"wrestler-anjali-gehlawat-defeated-bilyana-dudova-with-a-score-of-4-12-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-131247-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवान अंजलि गहलावत ने बिल्याना दुडोवा को 4-12 के स्कोर से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवान अंजलि गहलावत ने बिल्याना दुडोवा को 4-12 के स्कोर से हराया
विज्ञापन
01jjrp17- प्रो. रेसलिंग कुश्ती में अंजलि गहलावत को विजेता घोषित करते अधिकारी। स्रोत-सोशल मीडि
साल्हावास। प्रो. रेसलिंग लीग के मैच में शनिवार रात को हुए मैच में पहलवान अंजलि गहलावत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 62 किलो भार वर्ग में 4-12 के स्कोर से महाराष्ट्र की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली बिल्याना दुडोवा को मात दी। उन्होंने अपनी दिल्ली दंगल टीम के लिए फाइनल का रास्ता तैयार किया।
कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द के संचालक कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि अंजलि गहलावत दिल्ली दंगल टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले हुए मैच में महाराष्ट्र की ही खिलाड़ी बिल्याना दुडोवा से अंजलि गहलावत 10-2 के स्कोर से पराजित हुई थी।
शनिवार को उन्होंने न केवल अपनी हार का बदला लिया बल्कि बिल्याना दुडोवा पहलवान को पराजित कर ईंट का जवाब पत्थर से देने का काम किया है। वहीं दूसरी तरफ हैवीवेट में पहलवान दिनेश गोलियां ने 125 किलो भार वर्ग कैटेगरी में अनिरुद्ध गुलिया गांव पुरखास जिला सोनीपत के पहलवान को 8-6 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन
इससे पहले प्रो. रेसलिंग प्रतियोगिता में ही में दिनेश धनखड़ निवासी गोयला कलां ने 125 किलो भार वर्ग में यूक्रेन के एक फ्री स्टाइल पहलवान ओलेक्सांद्र खोत्सियानिव्स्की को 7-6 के स्कोर से हराया था। विरोधी पहलवान ओलेक्सांद्र खोत्सियानिव्स्की ने 2012 लंदन, 2020 टोक्यो और 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया हुआ है।
पहलवानों की इन उपलब्धियों पर कुश्ती जगत में खुशी की लहर है। उपलब्धि पर झज्जर पावर लिमिटेड के राजीव राव, मनबर भंडारी बनीता ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।