फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrecked effigies of UP and Central governments, demand to punish the culprits of Hathras incident.

यूपी और केंद्र सरकारों के फूंके पुतले, हाथरस घटना के दोषियों को सजा देने की मांग

Sun, 04 Oct 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wrecked effigies of UP and Central governments, demand to punish the culprits of Hathras incident.
सरकार का पुतला फूंककर मनीषा के अपराधियों को सजा की मांग करते लोग। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। सांखोल के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेक्टर-6 की तीसरी पुलिया पर प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के हाथरस की पीड़िता पर अमानवीय अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कलसन की अगुवाई में गांव सांखोल के निवासी सांखोल के सामने पुलिया पर इकट्ठे हुए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कलसन ने कहा कि दलित बेटी पर हुए अत्याचारों को जनता ने सहन कर लिया तो आपराधिक तत्वों का दुस्साहस बढ़ता जाएगा और मां बेटियों के सम्मान के लिए खतरा बना रहेगा। इसलिए पीड़िता के अपराधियों को सख्त सजा देना जरूरी है। उत्तर प्रदेश सरकार को भी अपना फर्ज समझना चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। इस मौके पर लोगों ने प्रदर्शन स्थल पर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके जितेंद्र, हरिसिंह, बलजीत, राजकुमार, जय सिंह बंजारा, संजय, लक्ष्मण सिंह सांगवान, रामरतन, हरीओम राठी, राम कुमार अहलावत, राजेंद्र व सूबे सिंह प्रदर्शनकारियों में प्रमुख थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दोषियों को फांसी नहीं मिली तो उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस संघर्ष में वे दिल्ली और यूपी सभी स्थानों पर जाने के लिए तैयार हैं। पीड़िता को इंसाफ के लिए लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed