{"_id":"69a5ef3b46824250f500a464","slug":"worshiped-with-devotion-in-the-morning-and-burnt-holika-in-the-evening-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-818846-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह भक्तिभाव से की पूजा-अर्चना, शाम को किया होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह भक्तिभाव से की पूजा-अर्चना, शाम को किया होलिका दहन
विज्ञापन
50-शहर में सुबह रेलवे रोड पर होली पूजन करती महिलाएं । संवाद
रोहतक। होलिका दहन पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई और शाम को विधिवत मंत्रोच्चारण के बाद होलिका दहन किया गया।
होली पूजन के समय उसमें नारियल के अलावा गेहूं, चने की बालियां अर्पित की गईं। महिलाओं ने कलावे से होली की परिक्रमा की और बच्चों व परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर में 20 से अधिक जगह होली पूजन किया गया।
रेलवे रोड, हुडा काॅम्प्लेक्स, शिवाजी कॉलोनी, सुभाष रोड, सेक्टर 34, बोहर, पहरावर, एकता कालोनी, प्रेम नगर, माता दरवाजा चौक सहित अनेक स्थानों पर सुबह से ही महिलाएं होली पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गई।
विज्ञापन
बच्चों को भी साथ लेकर होली पूजन किया और परिवार की खुशहाली की कामना की। रेलवे रोड सहित तमाम स्थानों पर शाम को होलिका दहन किया गया। रेलवे स्टेशन के पास बने शिव मंदिर के पुजारी पंडित पवन ने बताया कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक काल होने के कारण पूजा वर्जित है। ऐसे में शहर में 2 मार्च को होलिका दहन किया गया।
-- -- -- -- -
सेक्टर-34 में होलिका दहन किया
सेक्टर-34 में सोमवार को होली का पर्व वर्षों पुरानी परंपराओं के अनुरूप सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के कार्यवाहक प्रधान रमेश अहलावत ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है।