फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Worship of the virtue of 'Uttam Tyag' (Supreme Renunciation) was performed on the eighth day of the Dashalakshan Parva.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दशलक्षण पर्व के आठवें दिन हुई उत्तम त्याग धर्म की पूजा

Wed, 23 Sep 2026 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Sep 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Worship of the virtue of 'Uttam Tyag' (Supreme Renunciation) was performed on the eighth day of the Dashalakshan Parva.
-फोटो 99 : जैन मंदिर में पूजा अर्चना करती श्रद्धालु। स्रोत समाज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन बुधवार को शहर के चारों जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने उत्तम त्याग धर्म की पूजा की। गांधी चौक स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, अग्रवाल कॉलोनी के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, अनाज मंडी पांडुशिला और संत कॉलोनी स्थित श्री महावीर जैन मंदिर में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
सकल जैन समाज के महासचिव अरविंद जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व आत्मशुद्धि और जीवन में सकारात्मक बदलाव का अवसर है। उन्होंने कहा कि आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म के तहत अनावश्यक वस्तुओं, मोह और स्वार्थ का त्याग कर धन, ज्ञान व सेवा को जरूरतमंदों के साथ साझा करने की प्रेरणा दी जाती है।
विज्ञापन

पांडुशिला समिति के प्रधान सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर महावीर पूजा, आदिनाथ पूजा, सोलहकरण पूजा, पंचमेरू पूजा और दशलक्षण पूजा भी की गई।
उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को शाम 6 बजे श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी। 27 सितंबर को वार्षिक रथयात्रा एवं क्षमावाणी महापर्व मनाया जाएगा। रथयात्रा गांधी चौक मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पांडुशिला और अग्रवाल कॉलोनी मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed