फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Workers on strike, city's sanitation system in shambles

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मी हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था चौपट

Mon, 24 Mar 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Workers on strike, city's sanitation system in shambles
-फोटो 52 : शहर में झज्जर रोड पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का रविवार को सातवां दिन रहा। शहर में चारों ओर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही शहर में पड़े कूड़े का उठान नहीं किया गया तो समस्या गंभीर हो जाएगी। हफ्तेभर तक कूड़ा न उठने के बाद 800 टन से ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन


वेतन की मांग को लेकर अनुबंधित सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को सातवें दिन प्रवेश कर गई। कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गली मोहल्लों, चौक-चौराहों, बाजारों में लगे गंदगी के ढेर बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। कर्मचारियों की माने तो उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता। फिलहाल भी तीन महीने का वेतन बकाया है। वेतन की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कहीं भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही। इसी वजह से हड़ताल की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे इस बार किसी के भी आश्वासन पर नहीं मानेंगे। हमें हमारा वेतन दिया जाए। जब तक वेतन नहीं मिलेगा, काम नहीं करेंगे। लोगों का कहना है कि निर्धन कर्मचारियों को वेतन न मिलना और शहर में सफाई व्यवस्था चौपट होना बड़ी नाकामी है। सरकार को इस मामले में संज्ञान लेकर समाधान का रास्ता निकालना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed