फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Worker dies in bus collision on Delhi-Rohtak road

सड़क पार कर रहे थे दंपती, पति को बस ने कुचल दिया

Sun, 11 Sep 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Worker dies in bus collision on Delhi-Rohtak road
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद के नजदीक नियर ताल नगर के पास बस की टक्कर लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। आसौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिहार के जिला छपरा के गांव बनियापुर के बबनराम के रूप में हुई।
विज्ञापन

आसौदा थाना पुलिस को दिए बयान में मृतक बबनराम की पत्नी कांति देवी ने बताया कि वह अपने सात बच्चों के साथ तालनगर में रहती है और दिहाड़ी मजदूरी करती है। वह और उसके पति बबनराम शनिवार सुबह घर से दिहाड़ी मजदूरी के लिए चले थे। बबनराम आगे चल रहे थे और वह पीछे थी। इसी बीच दोनों ताल नगर के पास दिल्ली-रोहतक रोड पार करने लगे तो रोहतक की ओर से एक प्राइवेट बस तेज गति से आई। बस की बहुत तेज गति व असंतुलित चाल को देख वह भागकर डिवाइडर पर चढ़ गई। उसने पति को भी भागकर बचने को कहा, उसके पति को बस की टक्कर लगी और बस ने उसके पति को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

कांति देवी ने बताया कि पति को कुचलती हुई बस कुछ आगे जाकर रुकी तो उन्होंने बस का नंबर पढ़ लिया। पुलिस ने कांति देवी की ओर से उनकी बेटी रीमा द्वारा लिखी गई शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का कहना है कि यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ। वह बहुत तेज गति से लापरवाही के साथ बस चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed