{"_id":"65b582551c39e63e68052b07","slug":"work-to-replace-broken-blocks-begins-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107473-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टूटे हुए ब्लॉक बदलने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टूटे हुए ब्लॉक बदलने का काम शुरू
Sun, 28 Jan 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। बहू कालेज के सामने टूटे ब्लॉक को को बदलने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने 18 जनवरी के अंक में प्रमुखता से उठाया था। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर लोकनिर्माण विभाग ने टूटे हुए ब्लॉक बदलवाने के निर्देश दिए और अब पिछले दो दिनों से टूटे हुए ब्लॉक बदलने का काम शुरू किया है।
इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। गौरतलब हो कि खोरडा-बहू मार्ग पर कालेज के सामने गड्ढों को भरकर डेढ़ महीने लगाए गए ब्लॉक टूटने शुरू हो गए थे। लोक निर्माण विभाग ने खोरडा- बहू मार्ग पर 200 मीटर तक सड़क पर गड्ढे भर कर उस पर ब्लाक लगाकर सड़क को गड्ढों से रहित कर दिया था। इससे लोगों गड्ढों से निजात मिल गई थी, लेकिन यह यह समस्या फिर से शुरू होती हुई दिखाई दी, क्योंकि 200 मीटर में लगे ब्लॉक जगह-जगह से टूट रहे थे। ग्रामीण फूल सिंह, संदीप शर्मा, अनिल अग्रवाल, सतीश मित्तल, रमेश शर्मा,अत्तर सिंह, शेर सिंह, इंद्र नंबरदार ने बताया कि ब्लॉकों के बीच में दरारें साफ देखी जा रही थी। इस सड़क पर वर्षों से 2 से 3 फीट के गहरे गड्ढे बन गए थे। कॉलेज के ठीक सामने आए दिन हादसे हो रहे थे। छात्राओं को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गांव खानपुर कला स्थित जाहरवीर गोगाजी मंदिर की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से लोगों को परेशानी होती थी। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढों को भरकर ब्लॉक लगाए थे, जिनमें दरार पड़नी शुरू हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना था कि उच्च क्वालिटी के ब्लॉक लगाने चाहिए ताकि बार बार परेशानी न हो। इस पर लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए ब्लॉक बदलने का काम शुरू करवा दिया है। बहू से खोरडा मार्ग तक 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण के लिए ढाई करोड़ की राशि मंजूर है। कनिष्ठ अभियंता आशीष मोर ने बताया कि ब्लॉक लगाने वाले ठेकेदार को अभी पेमेंट नहीं की गई है। टूटे हुए ब्लॉक को बदलवाने का काम जारी है। बाकी सड़क का निर्माण भी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा।