फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Work of ex-servicemen will be on priority

Jhajjar-Bahadurgarh News: सात लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक हुए, 14 नए संक्रमित मिले

Thu, 13 Apr 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Work of ex-servicemen will be on priority
झज्जर। जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। कहीं भी मास्क का प्रयोग नहीं हो रहा। यही वजह है कि जिले में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में कोराना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इनमें से सात लोग कोरोना की जंग जीतकर ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सात लोगों ने कोरोना की जंग जीतने के बाद छुट्टी मिल गई है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इनमें से चार लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 33 को होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन मरीजों से निरंतर संपर्क साधते हुए उनको इलाज मुहैया करवा रही हैं। इन मरीजों को परिवार से अलग रखा गया है। जब भी विभाग की तरफ से जिन परिवारों में कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। उस परिवार के मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जिले में बुधवार को 364 लोगों के सैंपल लेकर बहादुरगढ़ में जांच के लिए भेजे गए हैंं। अगले 24 घंटे में सैपंलो की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों का कहना है कि हर व्यक्ति को कोरोना के बचाव के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया जा चुका है। इसलिए हर व्यक्ति को मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन
हर स्थान पर मास्क अनिवार्य किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह बहुत जरूरी है लेकिन लोग समझारी नहीं दिखा रहे। भीड़में भी मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इस वजह से केस बढ़ रहे हैं। अपनी सुरक्षा के लिए लोग मास्क अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed