फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Work of ex-servicemen will be on priority

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राथमिता पर होंगे पूर्व सैनिकों के काम

Thu, 13 Apr 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Work of ex-servicemen will be on priority
बहादुरगढ़। उपमंडल लघु सचिवालय में बुधवार को एसडीएम अनिल कुमार यादव ने उपमंडल के पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों से बातचीत करते हुए एसडीएम अनिल कुमार यादव ने कहा कि वह स्वयं भी सेना में रहे हैं, इसलिए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को बख़ूबी समझते हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी पूर्व सैनिक को प्रशासन संबंधी कार्य है उनको प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी का काम नहीं हो रहा है तो वे सीधे उनसे आकर मिल सकते हैं। उनका काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करना प्रशासन का मुख्य दायित्व है। हमारा समाज सैनिकों से प्रेरणा लेता रहा है और देश के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा युवा पीढ़ी प्रेरक मानती है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका पूर्व सैनिकों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन सुविधा, पेंशन और ईसीएचएस सहित तमाम सुविधाओं की संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी ली। इस अवसर पर आर्यनगर निवासी पूर्व सैनिक श्रीनिवास छिकारा समेत अनेक गांवों से आए पूर्व सैन्य अधिकारी और सैनिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed