फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Work of 10 institutes of Badhsa AIIMS not done: Deependra Hooda

बाढ़सा एम्स के 10 संस्थानों का काम नहीं किया : दीपेन्द्र हुड्डा

Tue, 10 Sep 2024 05:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Work of 10 institutes of Badhsa AIIMS not done: Deependra Hooda
बादली। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बादली में कहा कि इस बार कांग्रेस की जीत निश्चित है। यही कारण है कि बीजेपी ने पहले उप-मुख्यमंत्री बदला, प्रदेश अध्यक्ष बदला, पूरी कैबिनेट को बदला, मुख्यमंत्री का चेहरा बदला फिर चुनाव की तारीख बदल दी और दोबारा फिर तारीख बदलने के लिए चुनाव आयोग को चिट्ठी दे दी। इस दौरान विधायक डाक्टर रघुबीर सिंह कादयान, कांग्रेस प्रत्याशी और बादली विधायक कुलदीप वत्स मौजूद रहे। हुड्डा ने कहा कि 10 साल पहले जो हरियाणा विकास में नंबर 1 पर था वह आज बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, नशे, हर वर्ग के अपमान में नंबर एक पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास का नया कोई काम किया नहीं, हमारे द्वारा मंजूरशुदा बाढ़सा एम्स के 10 संस्थानों में एक नयी ईंट नहीं लगवाई। प्रदेश में नकारा बीजेपी सरकार के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्ट्री जैसी बड़ी परियोजनाएं हरियाणा से दूसरे प्रदेशों में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed