फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Work at the stadium will resume; the boundary wall and power substation building will be constructed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेडियम में रुका काम होगा चालू, चहारदीवारी और पावर सब स्टेशन की बनेगी बिल्डिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Work at the stadium will resume; the boundary wall and power substation building will be constructed.
15jjrp16- झज्जर। जिले के गांव सिलान में बनाया जा रहा जिला स्तरीय खेल स्टेडियम। संवाद
झज्जर। सिलाना गांव में जिलास्तरीय स्टेडियम लंबे समय से तैयार हो रहा है। कुछ समय से काम बंद पड़े काम को फिर शुरू किया गया। स्टेडियम की चहारदीवारी और पावर सब स्टेशन की बिल्डिंग का निर्माण का काम किया जाएगा। इसमें दो करोड़ पांच लाख 65 हजार की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्लूडी बीएंडआर ने इन कार्यों के लिए ऑनलाइन टेंडर लगा दिया हैं। यह टेंडर 23 जनवरी को खोले जाएंगे। इसके अलावा स्टेडियम में 18-20 वाट की एलईडी ट्यूब लाइट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सिलाना में स्टेडियम बनाने की घोषणा तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने 2016 में की थी और 6 साल पहले बिल्डिंग निर्माण का मम्मी शुरू हुआ था। एस्टीमेट बनाकर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी हुई भी जिसको अब जाकर अप्रूवल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलाना गांव की 23 एकड़ जमीन पर भवन तैयार हो चुका है लेकिन ट्रैक नहीं बना है। इसके अलावा खेल स्टेडियम में अलग-अलग ग्राउंड भी तैयार किए जाने हैं लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हो सका है।

उतारने लगा रंग-रोगन
बिल्डिंग का रंगरोगन भी अब उतरने लगा है। भवन की देखभाल के लिए भी कोई नहीं है। स्टेडियम के आसपास केवल खेत ही खेत हैं। गेट के बाहर पराली पड़ी हुई है। अंदर घास उगी हुई है। बिल्डिंग के रखरखाव की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।


ये मिलनी हैं सुविधाएं
स्टेडियम में कई सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। सिलाना गांव में बन रहे स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, कबड्डी, बास्केटबाॅल, वाॅलीबाॅल, हैंडबाल, फुटबाल, हॉकी मैदान, स्वीमिंग पुल, स्टेज, रनिंग ट्रैक, फर्स्ट एड रूम, चेंजिंग रूम आदि सुविधाएं उपलब्ध दी जानी है। निर्माणाधीन जिलास्तरीय खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। यह ट्रैक 400 मीटर और आठ लेन का होगा।

वर्जन
जिलास्तरीय स्टेडियम में चहारदीवारी और सब स्टेशन की बिल्डिंग का काम होगा। इस पर 2.5 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके लिए टेंडर लगा दिए गए हैं।
सुमित कोहाड़, एक्सईएन, पीडब्लूडी बीएंड आर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article