{"_id":"6995c27f10960118570d5999","slug":"womens-football-championship-from-21st-in-nuna-majra-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121263-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नूना माजरा में महिला फुटबाॅल चैंपियनशिप 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नूना माजरा में महिला फुटबाॅल चैंपियनशिप 21 से
Thu, 19 Feb 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा स्थित शहीद राजेश स्टेडियम में 21 और 22 फरवरी को पहली ओपन महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों व राज्यों की महिला टीमें हिस्सा लेंगी।
कोच सुदर्शन ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। दिल्ली व हरियाणा से बाहर की टीमों को दो हजार रुपये ये यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
सभी टीमों के रहने और खाने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। प्रतिभागी टीमों को 21 फरवरी की सुबह 10 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट स्टॉपर, बेस्ट मिडफील्डर, बेस्ट डिफेंडर और बेस्ट गोलकीपर जैसे पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।