फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women took out a Kalash Yatra in Kiloi on the occasion of Somnath Swabhiman festival.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर किलोई में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Women took out a Kalash Yatra in Kiloi on the occasion of Somnath Swabhiman festival.
33-रोहतक के किलोई में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। स्रोत : प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। किलोई गांव में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर में हुए भव्य कार्यक्रम में सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वर्चुअल संबोधन सुनाया गया।
शिव मंदिर कार्यक्रम स्थल पर सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। भगवान शिव से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिनमें श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, प्रदेश सचिव रेणू डाबला, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ग्रोवर ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत की प्राचीन संस्कृति, सनातन धर्म और सांस्कृतिक विरासत को लेकर देशवासियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने माता वैष्णो देवी, द्वारका, काशी, महाकाल सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का उल्लेख करते हुए भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को विश्व भर में पहचान दिलाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में महंत कालिदास, बीके रक्षा, बीके सीमा, बीके कुसुम, वासुदेव, महंत कर्णपुरी, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, डॉ. दिनेश घिलौड़, पूर्व विधायक सरिता नारायण, राजकमल सहगल, मनोज मक्कड़, आशा शर्मा, सरोज हुड्डा, संगीता सिंगल, राजेश हुड्डा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा, उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम आशीष कुमार, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

33-रोहतक के किलोई में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। स्रोत : प्रशासन

33-रोहतक के किलोई में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed