{"_id":"6227b9bc80758d3a13390263","slug":"women-staged-a-sit-in-in-the-power-house-bahadurgarh-news-rtk6405482150","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने पावर हाउस में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने पावर हाउस में दिया धरना
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा में बिजली मीटर घरों से बाहर शिफ्ट करने का विरोध हो गया है। मंगलवार को गांव महिलाओं ने एकत्रित होकर गांव के बाहर पॉवर हाउस परिसर में धरना दिया। निगम अधिकारियों को चेताया कि वे किसी भी सूरत में मीटरों को घरों से बाहर शिफ्ट नहीं होने देेंगी। महिलाओं के विरोध को देखते हुए पुलिस गांव में पहुंची।
बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली मीटर घरों से बाहर शिफ्ट करने में बिजली निगम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गांव नूना माजरा के लोगों ने मीटर शिफ्टिंग मुहिम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मेहंदीपुर रोड स्थित अपने गांव के पावर हाउस में पहुंच गए। इनमें महिलाओं की तादाद अधिक रही। कई घंटे तक धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि पावर हाउस बनाने के लिए गांव ने मुफ्त में जमीन दी थी,फिर भी गांव में आपूर्ति कुछ खास नहीं होती। अब मीटर घरों से बाहर करने का बिजली निगम की ओर से फरमान जारी किया गया है। आए दिन कहीं न कहीं खम्भों पर लगे मीटर चोरी होने व नुकसान होने के मामले सामने आ रहे हैं।
प्रदर्शन की सूचना पाकर बिजली निगम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया गया। दोपहर बाद तक ग्रामीण पावर हाउस के गेट पर जमे थे। बता दें कि पहले गांव बामनोली में बिजली मीटरों को बाहर लगाने का अभियान शुरू किया गया था। शुरुआत में यहां भी विरोध हुआ था। इसके बाद सांखोल, मुकुंदपुर, परनाला, मुकुंदपुर के अलावा बुपनियां सब डिविजन के गांव दुल्हेड़ा में ग्रामीणों ने बिजली मीटरों को लेकर रोष जताया था और पंचायत कर मीटर नहीं लगाए जाने की चेतावनी भी दी थी। मामला पुलिस थाना तक भी पहुंचा था। अब नूना माजरा में घरों से बाहर मीटर लगाने का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं।