फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women showing their skills in every field with strong will power and patience:

महिलाएं दृढ़ इच्छा शक्ति व धैर्य से हर क्षेत्र में दिखा रही अपना कौशल : प्रतिभा

Mon, 09 Mar 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women showing their skills in every field with strong will power and patience:
Women showing their skills in every field with strong will power and patience: - फोटो : Jhjhar
आज महिलाएं दृढ़ इच्छा शक्ति और धैर्य से हर क्षेत्र में अपना कौशल दिखा रही हैं। बेटियों व महिलाओं द्वारा यह प्रमाणित किया जा रहा है कि वे आज के युग में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यह बात महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा के संकल्प के साथ रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदार बन रही जिले की नारी शक्ति को समर्पित बेटियों व महिलाओं को बधाई दी। सभी के साथ समानता थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। वे रविवार को राजकीय नेहरू महाविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोल रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने की। महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा कि सशक्त महिला-सशक्त समाज की परिकल्पना को सार्थक करने में हरियाणा सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी संदेश सुना।
विज्ञापन

लैंगिक समानता तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिलाई शपथ
लैगिक समानता तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से सभी ने शपथ भी ली। साथ ही महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन ने पोषण पखवाड़े का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के उत्थान में अतुलनीय भूमिका निभा रही है। सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आपकी बेटी-हमारी बेटी, लाडली पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि खाता योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, छात्राओं के लिए राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा, स्कूलों में बेटियों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था, महिला सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति ऐप व दुर्गा शक्ति वाहिनी सेवा, पीड़ित एवं असहाय महिलाओं के लिए वन स्टाप सेंटर सखी, सभी जिला व उपमंडल में महिला पुलिस थानों का निर्माण, 181 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, तेजाब पीड़ित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता व कानूनी रियायत सहित महिला खिलाड़ियों की इनाम राशि में बढ़ोतरी करने जैसी योजनाओं को मूर्त रूप देते हुए सराहनीय कार्य किए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं व बेटियों ने बढ़ाया गौरव : उपायुक्त
कार्यक्रम में उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि सशक्त महिला-सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की अतुलनीय भूमिका है। आज झज्जर जिला मुख्यालय सहित जिला के सभी गांवों में विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले की महिलाओं व बेटियों ने अपनी बुद्धि के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में हमें गौरवान्वित किया है। आज सफल महिलाएं समस्त नारी जाति का मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराएं नहीं, दुर्गा शक्ति एप का करें इस्तेमाल : डीआईजी
डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने दुर्गा शक्ति एप के इस्तेमाल बारे में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी और कहा कि हमें किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बेटियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पुलिस विभाग की समस्त सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत रिना ने भी महिला सुरक्षा पर प्रकाश डाला। डॉ. निहारिका ने कोरोना वायरस से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed