फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women demonstrated at Rohad toll in support of farmers

किसानों के समर्थन में रोहद टोल पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated at Rohad toll in support of farmers
रोहद टोल प्लाजा पर गुरजीत कौर को पगड़ी पहनाती बुजुर्ग महिला। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे के रोहद टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में मंगलवार को किसानों ने पगड़ संभाल दिवस मनाया। इस मौके पर पहुंची शहीद भगत सिंह की भांजी गुरजीत कौर को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रोहद टोल प्लाजा पर किसान सभा के रोहतक जिला अध्यक्ष प्रीत सिंह, कैप्टन शमशेर मलिक और जनवादी महिला समिति की वीना मलिक ने आंदोलनकारी किसानों को संबोधित किया। कैप्टन मलिक ने किसानों को पगड़ी संभाल दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पगड़ी संभालने का आह्वान हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ने का बल देता है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे और कानून के जरिए एमएसपी की गारंटी नहीं मिलेगी तब तक रोहद टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी रहेगा। इस मौके पर महिलाओं की ओर से प्रो. वीना मलिक ने और चौ. जिले सिंह ने पुरुषों की ओर से शहीद भगत सिंह भांजी गुरजीत कौर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सतनारायण हुड्डा, सीटू हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह, कृष्ण रूहिल, पंजाब से आई सरला, खिलवंती देवीस चौ. बीर सिंह, चौ. जिले सिंह, फतेह सिंह और रामकिशन भी इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed