फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women are turning to parlors to beautify themselves before Karva Chauth.

Jhajjar-Bahadurgarh News: करवा चौथ से पहले खुद को संवारने के लिए पार्लर का रुख कर रहीं महिलाएं

Thu, 17 Oct 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Women are turning to parlors to beautify themselves before Karva Chauth.
-फोटो 51 : शहर के एक सैलून में मेकअप करवाती महिला। संवाद
बहादुरगढ़। करवाचौथ में अब सिर्फ तीन दिन शेष हैं। ऐसे में खुद को संवारने के लिए महिलाओं ने अपना रुख पार्लर की ओर किया है। नख से सिर तक कायापलट करने के लिए पार्लर भी तैयार हैं। शहर के सभी प्रमुख सैलून करवाचौथ पर महिलाओं को स्पेशल पैकेज दे रहे हैं। इसमें क्लीनिंग से फेशियल और हेयर ट्रीटमेंट से पॉलिशिंग तक के पैकेज शामिल हैं। पसंद और जरूरत के हिसाब से महिलाएं पैकेज ले रही हैं। वहीं सजने के लिए करेक्शन मेकअप खासा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा स्मोकी आइज की डिमांड सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्योहार है। महिलाएं सजने संवरने का कोई मौका नहीं चूकतीं फिर चाहे वो नवविवाहिताएं हों या उनकी सास। यही कारण है कि एक हफ्ते से शहर के सभी प्रमुख सैलून में अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं आसानी से नजर आ जाएंगी। पार्लरों में भी स्पेशल ब्यूटी और मेकअप पैकेज महिलाओं के लिए निकाले गए हैं।
विज्ञापन

इनमें फेशियल के साथ ब्लीज, वैक्स, पेडिक्योर, मैनिक्योर, नेल आर्ट तक अलग-अलग पैकेज हैं। करवाचौथ पर मेकअप के लिए भी एडवांस बुकिंग चल रही है। अधिकांश स्लॉट बुक हो चुके हैं। यहां मेकअप के साथ हेयरस्टाइल और साड़ी ड्रेपिंग कॉम्प्लीमेंट्री दी जा रही है। वहीं मेकअप में स्मोकी आइज, ग्लोइंग मेकअप और मेट मेकअप लुक की डिमांड सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाइड्रा फेशियल पसंद किया जा रहा
ब्यूटी पार्लर संचालिका आशिता बत्रा का कहना है कि सबसे ज्यादा हाइड्रा फेशियल पसंद किया जा रहा है। इसमें वेव्स के जरिए स्किन को ट्रीटमेंट दिया जाता है। इसकी शुरुआत 5 हजार और प्रीमित फेशियल 10 हजार रुपये में होता है। हमने अपने क्लाइंट्स को बुक अ लुक ऑफर दिया है। जिसमें मात्र 2500 रुपये में वो अपना लुक पसंद कर वैसा मेकअप करवा सकती हैं।








नेचर लिव और आर्गेनिक लामिस फेशियल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें 100 प्रतिशत हर्बल प्रोडक्ट प्रयोग किए जाते हैं। नेचर लिव 2500 और आर्गेनिक लामिस 3500 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 3500 रुपये में करवाचौथ पर स्पेशल मेकअप ऑफर दिया गया है। इसमें मेकअप, हेयरस्टाइल, नेल और ड्रेपिंग शामिल हैं।-दिव्या लूथरा, संचालिक लुक्स सैलून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed