फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women are not only the axis of the house but also the axis of progress of the country and the state: Minister Rajesh Nagar

महिलाएं घर की ही नहीं, देश और प्रदेश की तरक्की की भी धुरी : मंत्री राजेश नागर

Fri, 26 Sep 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 26 Sep 2025 03:12 AM IST
सार

झज्जर में मंत्री राजेश नागर ने नागरिक अस्पताल परिसर में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

विज्ञापन
Women are not only the axis of the house but also the axis of progress of the country and the state: Minister Rajesh Nagar
25jjrp14- जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन करते मंत्री राजेश नागर। 

विस्तार

झज्जर। महिलाएं घर की ही नहीं, देश और प्रदेश की तरक्की की भी धुरी हैं। वर्तमान सरकार ने आरंभ से ही महिला उत्थान के विषय को ऊपर रखा है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन

यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने वीरवार को नागरिक अस्पताल परिसर में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम से पूर्व बतौर मुख्य अतिथि मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त नारी अभियान के तहत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। यहां जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित स्वापन रसोई का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं का लाडो लक्ष्मी योजना के लिए मौके पर ही पंजीकरण किया गया। महिलाओं ने अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन कराकर खुशी जताई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार, डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी लोगेश कुमार पी, एडीसी जगनिवास, सीएमओ डॉ. जयमाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के स्वास्थ्य की भी हुई जांच
कार्यक्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत निशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप भी आयोजित किया गया। यहां महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच, एनीमिया, ब्लड प्रेशर, शुगर, स्त्री रोग संबंधी परामर्श सहित कई जांचें की गईं। मुख्य अतिथि ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

परियोजनाओं का किया उद्घाटन व रखी आधारशिला
मंत्री नागर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 50-50 लाख रुपये की लागत से डीघल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), दुबलधन सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन तथा छारा सीएचसी में ब्लॉक हेल्थ यूनिट की आधारशिला रखी। इसके अलावा खुड्डन (लागत 1.40 करोड़), बड़ाही (लागत 66 लाख), कसार (लागत 55.5 लाख) और परनाला गांव (लागत 62.23 लाख) में उप स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखी। मंत्री नागर ने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत आधार मिलेगा।



नागरिक अस्पताल में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप का हुआ शुभारंभ
बेरी। उपमंडल नागरिक अस्पताल में वीरवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप के शुभारंभ अवसर पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपस्थित महिलाओं ने ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 66 रक्तदाताओंं ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 1533 महिलाओं ने पंजीकरण कराते हुए स्वास्थ्य जांच कराई। इस अवसर पर एसडीएम रेणुका नांदल, नगरपालिका बेरी के चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान, संजय, राजवीर शास्त्री, अशोक शर्मा, बुधराम, बीडीपीओ राजाराम, एसएमओ डॉ सुभाष चंद्र, एसएमओ डॉ. सरोज दहिया उपस्थित रही।

25jjrp14- जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन करते मंत्री राजेश नागर। 

25jjrp14- जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन करते मंत्री राजेश नागर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed