फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women are making waves in every field: Oettinger

हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं महिलाएं : ओएटिंगर

Thu, 10 Mar 2022 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Women are making waves in every field: Oettinger
बहादुरगढ़। आरजीएफ एनवायरमेंटल यूएसए की इंटरनेशनल सेल्स मैनेजर ऑस्टिड वोन ओएटिंगर ने कहा कि बदलते परिवेश के साथ आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन

ऑस्टिड वोन ओएटिंगर ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जिको एयरकोन का दौरा किया और महिला स्टाफ के साथ काफी समय बिताया। महिला स्टाफ ने चंदन का टीका लगाकर पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए ओएटिंगर ने कहा कि महिलाएं आज शिक्षा, खेल, ज्ञान, विज्ञान सहित अन्य प्रोफेशन में भी अपनी कार्यकुशलता के दम पर सफलता का परचम लहरा रही हैं। जिको चेयरमैन रवि सिंघल ने कहा कि महिलाओं को खुद को किसी भी रूप में कम नहीं आंकना चाहिए। जिको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत बत्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान करने के साथ-साथ हमें हर दिन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। महाप्रबंधक व प्रवक्ता सुशील अग्रवाल भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed