फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women are crazy about bandhani print sarees and crystal glass bangles

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं में बांधनी प्रिंट की साड़ियों और क्रिस्टल कांच चूड़ियों का क्रेज

Fri, 18 Jul 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Women are crazy about bandhani print sarees and crystal glass bangles
-फोटो 58 : शहर में एक दुकान में साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। सावन में शहर के बाजार हरियाली की छटा से गुलजार हो उठे हैं। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। इस समय हरे रंग के कपड़ों की जबरदस्त मांग है। खासतौर पर महिलाओं में हरी साड़ियों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर साड़ी विक्रेता पीयूष जैन व पुरुषोत्तम ने बताया कि बांधनी प्रिंट, शिफॉन घाट, चोला और पेपर सिल्क जैसी साड़ियां खूब पसंद की जा रही हैं। यह साड़ियां 500 से लेकर 3000 रुपये तक की रेंज में बिक रही हैं। इसके अलावा हरे रंग की कुर्ती की भी खूब बिक्री हो रही है। इन्हें महिलाएं पारंपरिक और मॉडर्न दोनों अंदाज में पहन रही हैं।
विज्ञापन

हरी साड़ी खरीदने आई सेक्टर-6 की रहने वाली उर्मिला गर्ग बताती हैं कि हर साल सावन में जब तक हरे रंग के कपड़े न पहन लूं, लगता ही नहीं कि सावन आया है। यह महीना ही अपने आप में खास होता है। चूड़ियों, मेंहदी और श्रृंगार की दुकानों पर भी खासी रौनक है। उन्होंने बताया कि इस समय बाजार में शिफॉन घाट, चोला और पेपर सिल्क की साड़ियां भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ी विक्रेता शिवम अग्रवाल बताते हैं कि इस बार बाजार में जेली ग्रीन प्रिंट चूड़ियां, क्रिस्टल ग्लास चूड़ियां और कुंदन वर्क वाली चूड़ियां नए रूप और पैटर्न में आई हैं जो महिलाओं को बहुत लुभा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार कुछ चूड़ियों के दामों में बढ़ोतरी भी देखी गई है। 40 से 45 रुपये दर्जन वाली हरी चूड़ियां अब 50 से 60 रुपये दर्जन तक बिक रही हैं। कीमत बढ़ने के साथ ही इन चूड़ियों में प्रिंट और डिजाइन की विविधता भी काफी बढ़ गई है।

-फोटो 58 : शहर में एक दुकान में साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद

-फोटो 58 : शहर में एक दुकान में साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed