फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women advised to eat green leafy vegetables

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं को दी हरे पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह

Wed, 28 Aug 2024 05:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Women advised to eat green leafy vegetables
बादली। पोषण माह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से दादरी तोए के स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और महिलाओं के खून जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार और सरस्वती ने बताया कि महिलाओं में खून की कमी होना गंभीर बीमारी है।
विज्ञापन

किसी भी सूरत में खून की कमी को हलके में नहीं लेना चाहिए। जांच के दौरान महिलाओं में खून की कमी देखने को मिली जिस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आवश्यक सलाह दी। राकेश कुमार ने महिलाओं को बताया कि पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, और संतुलित आहार लेना आवश्यक है ताकि शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा पूरी हो सके। स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरस्वती ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां और कैल्शियम की गोलियां खानी चाहिए। महिला को खाली पेट नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सारदा, हेमलता, शकुंतला सहित काफी संख्या में गांव की महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed