{"_id":"60242f0e8ebc3ee8fd5e4ac1","slug":"woman-waiting-for-bus-crushed-by-truck-death-jhjhar-news-rtk594775684","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
झज्जर। राष्ट्रीय राजमार्ग 71 पर लकड़िया गांव में बस का इंतजार कर रही एक महिला को बुधवार सुबह ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव लकड़िया की रहने वाली अंजू गांव के ही स्टैंड पर खड़ी होकर बस के आने का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान झज्जर की ओर से आए एक ट्रक ने अंजू को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
- सुरेश कुमार, पुलिस चौकी, डीघल।