{"_id":"587140004f1c1bdb07158479","slug":"woman-s-death-from-the-toxic-substance-bhadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बादली। बीती देर शाम बादली में एक महिला द्वारा भूलवश दवा के धोखे में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बादली निवासी कमलेश को खांसी की दिक्कत चल रही थी। शुक्रवार की देर शाम गलती से उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए बहादुरगढ़ के अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। अस्पताल की ओर से मामले की सूचना बादली पुलिस को दी गई। बादली पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ सेवन करने का बयान दिया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन