हरियाणा: बेटे के साथ माता वैष्णों देवी गई झज्जर की महिला की भगदड़ में मौत, घटना के दौरान बिछड़ गए थे दोनों
करीब 5 साल पहले ममता के पति की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मां-बेटा 30 दिसंबर को नए साल पर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए गई हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी कस्बे की पाना बैठान निवासी ममता की भगदड़ में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो मातम छा गया। ताऊ के लड़के सतबीर ने बताया कि ममता (38) अपने बेटे आदित्य (20) के साथ 30 दिसंबर को घर से नए साल पर माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए गई थी।
शनिवार सुबह जब दर्शन करने के लिए लाइन में लगी हुई थी तो भवन परिसर के पास एकाएक भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने के बाद उसका बेटा आदित्य उससे बिछड़ गया और भगदड़ में ममता की मौत हो गई। भगदड़ के कुछ देर बाद आदित्य को पता चला की मां की मौत हो गई।
पति की 5 साल पहले हो चुकी है मौत
ममता के पति सुरेंद्र की करीब 5 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। लड़का आदित्य 12 वीं कक्षा पास करके कॉलेज में एडमिशन लिया है, लड़की कशिश(17) 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। ममता की मौत से परिवार सदमे में है। बेरी से ममता के परिवार के सदस्य कटरा के लिए रवाना होग गए हैं।